
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अगस्त। आज स्थानीय चंदवा सूर्य मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ का जन्माष्टमी के दिन हरिकीर्तन,हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ।कथा वाचक पंडित निर्मल कुमार तिवारी ने बताया कि आज समापन के दिन रुद्राभिषेक,अग्नि मंथन से अग्नि प्रज्वलित करना,हवन ,आरती भजन कीर्तन के साथ संपन्न हुआ।
भोजपुरी में संपन्न हुए भागवत ज्ञान कथा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कथा वाचक श्री तिवारी ने बताया कि इस कथा को सुनने मात्र से व्यक्ति प्रेत योनि से निजात पाता है वही अज्ञानी ज्ञानी हो जाता है,धन और पुत्र की प्राप्ति होती हैं।अर्थात व्यक्ति का आचरण व कार्य ज्ञान से भरपूर होकर कार्य करने लगता है। कथा के दौरान छठवें दिन ब्राह्मण पत्नियों की इच्छा पूर्ति,युधिष्ठिर द्वारा यज्ञ करना,24 गुरुओं का वर्णन,परीक्षित का अंतिम उपदेश तथा मार्कंडेय ऋषि को अमर ऋषि का वरदान पर उपदेश केंद्रित रहा।
संयोजक मन जी तिवारी ने बताया कि समापन अवसर पर अविनेश मिश्र,विनय सिंह,बिनोद तिवारी,देव मुनि पांडे,सोनू उपाध्याय, सच्चिदानंद सहाय,त्रिपुरारी नाथ सिंह,सिंटू तिवारी,प्रणव तिवारी आदि यजमान के रूप में हवन पूजन में शामिल हुए।जन्माष्टमी पर्व होने के नाते समापन पर मंदिर में भव्य रूप से श्रृंगार आदि किया गया।
आयोजित इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आरा सहित आस पास के दर्जनों गांव के लोगो ने कथा का आनंद लिया।कथा की यह 22वीं पूर्णाहुति थी।
