RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारीयों को साथ डीएम व एसएसपी ने की बैठक।

RKTVNEWS /दरभंगा ( बिहार)02 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए प्रतिनियुक्त किए गए सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारीयों को लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं भयमुक्त सम्पन्न करवाने हेतु दरभंगा प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सेक्टर पदाधिकारी निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित 11 प्रकार के सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित कराने को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी मतदान केदो पर यथा-पानी, बिजली,बल्ब,पंखा,शौचालय,रैम्प,शेड, व्हीलचेयर एवं चार्जिंग के लिए एक्सटेंशन बोर्ड व्यवस्था शामिल है,को दुरुस्त करवा लेने का निर्देश दिया ।
उन्होंने सेक्टर पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के भेद्यता की मैपिंग करने का निर्देश दिया तथा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों के रूट से भली भांति परिचित होना है।
उन्होंने कहा कि विगत चुनाव का इतिहास में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्व की जानकारी लेना है और इसका प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराना होता है ताकि तदनुसार विधि व्यवस्था की कार्रवाई की जा सके।
मतदान तिथि के एक दिन पूर्व रात्रि में यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी मतदान केन्द्रों पर सभी मतदान कर्मी, पीठासीन पदाधिकारी एवं पुलिस बल पहुंच चुके हैं। साथ ही मतदान तिथि को प्रातः से ही सभी पीठासीन पदाधिकारी को मॉक पोल के लिए तैयार करवाना है।
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्र पर ईवीएम कार्यरत रहे यह सुनिश्चित करना होता है। मॉक पॉल के उपरांत मॉक पॉल का डिलीट करवा कर वीवीपैट से मॉक पोल की पर्ची हटाकर स-समय मतदान प्रारंभ करवाना सुनिश्चित करना है।
मॉक पॉल के पहले एवं बाद में ईवीएम के किसी पार्ट को बदलने की आवश्यकता पड़ती है तो सुरक्षित ईवीएम भी सेक्टर पदाधिकारी के पास ही रहता है और जल्द से जल्द ईवीएम का वह पार्ट या पूरा ईवीएम बदलना होता है,इसकी जानकारी भी आवश्यक है।
साथ ही ईवीएम को चार वर्ग में वर्गीकृत क्रमशः ए,बी,सी,डी में किया जाता है,इसकी जानकारी अपेक्षित है।
मतदान शांतिपूर्ण, स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कर सारे वैधानिक(स्टेचुरी),अवैधानिक(नन स्टेचुरी) पैकेट की तैयारी करवाते हुए ईवीएम के साथ बज्रगृह तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेवारी सेक्टर पदाधिकारी की है,इसलिए सेक्टर पदाधिकारी का दायित्व सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिसूचना जारी होने से लेकर मतदान संपन्न होने तक आपके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो यह सुनिश्चित करवाना भी सेक्टर पदाधिकारी की जिम्मेवारी है।
उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा हैंडबुक उपलब्ध कराया गया है को पूरी गंभीरता के साथ अध्ययन किया जाए तथा ईवीएम के कार्य प्रणाली की भी जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त कर लें,ताकि मतदान के दौरान छोटी-मोटी तकनीकी समस्या का निदान आपके द्वारा तुरंत किया जा सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 एवं सीसीए के तहत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिया।
बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव,उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,सभी सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:प्रमुख सचिव राजस्व ने ग्राम चंदेसरा का दौरा कर सीमांकन प्रक्रिया का अवलोकन किया।

rktvnews

बिहार:लगातार 9वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार।

rktvnews

जिलाधिकारी ने आमजनता से मुलाकात के क्रम में 43 आवेदनों पर की सुनवाई।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर में शाखा प्रबंधक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने घाटी स्थित मणिपुर के सबसे पुराने हथियारबंद समूह, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के साथ शांति समझौते पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment