RK TV News
खबरें
Breaking News

मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड-एमओआईएल ने बालाघाट खदान में देशभक्ति के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 जनवरी।मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड ने एकता और देशभक्ति की भावना के साथ अपनी बालाघाट खदान में राष्ट्र के 76वें गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत एमओआईएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजीत कुमार सक्सेना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ की गई। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) राकेश तुमाने, निदेशक (उत्पादन एवं योजना) एमएम अब्दुल्ला, निदेशक (वाणिज्यिक) रश्मि सिंह और विशेष रूप से आमंत्रित अजीत सक्सेना की पत्नी सुषमा सक्सेना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान गार्ड और स्कूली बच्चों की एक भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों के परिवारों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम था जिसमें 500 से अधिक स्कूली बच्चों और कर्मचारियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री सक्सेना ने संविधान में निहित मूल्यों के प्रति एमओआईएल की अटूट प्रतिबद्धता तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने में कंपनी की भूमिका का उल्‍लेख किया।
उत्कृष्टता के सम्मान में अजीत कुमार सक्सेना ने श्रीमती सक्सेना के साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों, सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा कर्मियों और सर्वश्रेष्ठ अस्पताल प्रबंधन टीम को सम्मानित किया। समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, विशेष रूप से एमओआईएल में कार्यरत संविदा श्रमिकों के लिए विभिन्न नई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में, डोंगरी बुज़ुर्ग खदान में सीएमडी इलेवन और डीएफ इलेवन टीम के बीच एक क्रिकेट मैच आयोजित किया गया, जिससे एमओआईएल कर्मचारियों में सौहार्द और टीम वर्क को बढ़ावा मिला। इस समारोह की मुख्‍य अतिथि सुषमा सक्सेना ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा।

rktvnews

बिहार:देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

राजस्थान :उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में पट्टे किए वितरित।

rktvnews

रोहतास :नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान के तहत दौड़, शपथ ग्रहण, योग एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान दिवस’ पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर , डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन और देशवासियों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment