RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:01 सितम्बर को बेनीपुर के बलनी पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा विधिक जागरूकता।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)24 अगस्त। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा रंजन देव द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार-सह-जिला सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में सितम्बर माह में दरभंगा के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में विभिन्न विषयों पर विधिक जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 01 सितम्बर 2024 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से *बेनीपुर प्रखण्ड के बलनी पंचायत भवन* में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा, मोबाईल नम्बर – 8797890087 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक टुनटुन दास द्वारा सर्वप्रथम किशोर न्याय अधिनियम-2015 एवं पोस्को अधिनियम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही पंचायत के लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के कानून एवं गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के कानूनी सेवा के बारे में, कानूनी सहायता एण्ड लोक अदालत के बारे में, बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम-2012 के बारे में, मध्यस्थता प्रक्रिया एवं ए.डी.आर तंत्र के बारे में जागरूकता हेतु मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तथा 14 सितम्बर 2024 को व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

Related posts

खैरागढ़:आईकेएसवी की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 8वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैस्को गाँव शुक्लापुर में प्रकृति के संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर सायं सुशासन सहयोगियों के 7वें दल के साथ बैठक की।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने बादशाह अगरबत्ती के मालिक समाजसेवी सरदार जगजीवन को अपने अभियान ” समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबका अधिकार ” से जोड़ा।

rktvnews

आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने लोगों से मिल चुनाव पर की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment