RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

वर्षा खान को वाराणसी में किया गया सम्मानित!महिलाओं को रोजगार हेतु प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने में योगदान के लिए दिया गया सम्मान।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)28 जुलाई।जिनके हौसले बुलंद होते हैं उन्हें जीवन की तमाम चुनौतियों से निकलना भी बखूबी आता है। जीवन की परेशानियों से लड़कर जो आगे बढ़ता है, मंजिल भी उसी को मिलती हैं। ये पंक्तियां फिट बैठती है बिहार के आरा भोजपुर की वर्षा खान पर, वर्षा खान ब्लौसम ब्यूटी किलनिक एण्ड स्पा एकेडमी चलाती है। समय-समय पर ब्यूटी कार्यशाला में वह लड़कियों को ब्यूटीशियन का कोर्स भी कराती रहती है जिससे उन्हें रोजगार मिल सके।समाज में उपेक्षित असहाय महिलाओं की मदद करने और महिलाओं को ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, विपरीत परिस्थितियों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ब्यूटीशियन ट्रेनर वर्षा खान को, के एस प्रोफेशनल संस्थान द्वारा होटल वाराणसी पैलेस में सम्मानित किया गया।वह बताती है लगभग 20 सालों से ब्यूटीशियन के क्षेत्र में योगदान देते हुए दर्जन भर से अधिक प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। हेयर की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले जावेद हबीब के द्वारा एवं नदीम अली, अनुराग मेकअप मंत्रा से भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कि जा चुकी हूं और ब्लौसम कोचर अरोमा मौजिक की,बिहार की हेड स्किन टेक्नीशियन के पद से रिजाइन देकर अपनी बहनों को आत्मनिर्भर बना रही हूं।इसमें कोई दो राय नहीं है कि वर्षा खान ने अपनी मेहनत के बल पर तमाम चूनौतियो को मात देते हुए ना सिर्फ अपने लिए एक मुकम्मल राह बनाई बल्कि उन तमाम महिलाओं के लिए भी एक मिसाल है जो कुछ अलग करना चाहतीं हैं।उनका सपना है कि ब्यूटी कार्यशाला में ज़्यादा-ज्यादा लोग जुड़े सके। लड़कियों और महिलाओं को रोजगार मिले।हर महिला सशक्त बन सके। वह बताती है कि सरकार की तरफ से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हुआ है मगर लोगों ने अपने स्नेह के बल पर उन्हें यहां तक पहुंचाया।

Related posts

भोजपूर : खरौनी के चार युवकों की मौत से उजड़े परिवार।

rktvnews

अन्नदाता की तरक्की और खुशहाली में मील का पत्थर साबित होगी बरवास माईक्रो सिंचाई परियोजना -युवा मामले एवं खेल जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

सिविल सर्जन, गया के निर्देश पर गया में स्थित 06 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर की गई छापेमारी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘कानूनी सहायता तक पहुंच: ग्लोबल साउथ में न्याय तक पहुंच को मजबूत करना’ विषयवस्तु पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र की गरिमा बढ़ाईं।

rktvnews

रांची:पद्मश्री अशोक भगत लिखित पुस्तक “परंपरा और प्रयोग का हुआ विमोचन।

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment