
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 मई।राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं ने नाट्य रूपांतरण विद्यालय प्रबंधन में अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया।
सरकारी विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति के महत्व को बताते हुए प्रधानाध्यापक डॉ कन्हैया प्रसाद राय के नेतृत्व एवं नृत्य शिक्षक गुरु बक्शी विकास के संयोजन में छात्राओं ने अभिनय एवं कला के माध्यम से आचरण, व्यवहार एवं विषयवार शिक्षा को प्रदर्शित किया।
दशम वर्ग की छात्रा साक्षी पांडे ने प्रधानाध्यापक की भूमिका में विद्यालय प्रबंधन से जुड़े छोटे बड़े विषयों की ओर आकर्षित किया तो वहीं छात्राओं ने शिक्षक एवं विद्यार्थी के कंवरशेषन के दृश्य को जीवंत करते हुए गणित, हिंदी, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन के कई महत्वपूर्ण अध्यायों पर चर्चा की एवं प्रश्नो को भी हल किया।
इस नाट्य रूपांतरण में गीत संगीत ने विद्यालय के वातावरण को उत्साह से भर दिया। नाट्य रूपांतरण के बीच में घुस लेना अपराध है, आचरण ही आभूषण है, शिक्षा सफलता की कुंजी है महत्वपूर्ण संदेशों ने रोचकता बनाये रखा ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा की गतिविधि आधारित शिक्षा से शिक्षक और विद्यार्थियों में उत्साह कायम रहता है जो पठन पाठन का एक सशक्त माध्यम है।
वहीं गुरु बक्शी विकास ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय संस्कृति में प्रतिभा को निखारने का अवसर अद्वितीय है। बस आवश्यकता है नये विचारों के साथ सक्रिय रहने का।
इस अवसर पर संगीत शिक्षिका निशा कुमारी, गृह विज्ञान की शिक्षिका श्रेया राय, शिक्षकेतर कर्मी जितेंद्र सिंह व रंजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
