RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” स्लोगन के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)13 मई। मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों से बिना हेलमेट के पकड़े गए वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत करने का प्रयास किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा का प्रमुख बिंदु Good समेरिटन (नेक नागरिक) योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन के उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ-सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा महत्त्व से आम लोगों को अवगत कराया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में संजय बैठा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, विनय रंजन तिवारी सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आदि कर्मी उपस्थित रहें।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने देश में श्वसन संबंधी बीमारियों की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: जदयू ने निकाली साइकिल रैली, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को ले मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:स्व.श्रीभगवान चौबे की पूण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा व गरीबों में अंगवस्त्र वितरित।

rktvnews

भोजपुर:एंजेल चकमा की हत्या परआइसा SB कॉलेज ईकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

खैरागढ़:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

ये देश है या माफियाओं का राजनीतिक तंत्र?

rktvnews

Leave a Comment