RK TV News
खबरें
Breaking News

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 अगस्त।आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस कंपनी ने परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एईपीएल) को सौंप दिया है। यह परियोजना राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र चरण-IV (जैसलमेर/बाड़मेर कॉम्प्लेक्स) से बिजली की निकासी की सुविधा प्रदान करेगी ।
मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एईपीएल) बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर उपरोक्त ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से एक ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी है।
इस परियोजना में फतेहगढ़-IV में 765/400 केवी, 4×1500 एमवीए और 400/220 केवी, 5×500 एमवीए पूलिंग स्टेशन, 184.56 किलोमीटर 400 केवी लाइन और संबंधित कार्य शामिल हैं।
आरईसीपीडीसीएल के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी टीएससी बोश ने एसपीवी को आरईसीपीडीसीएल, एईपीएल और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एईपीएल के निदेशक (बीडी) श्री नवीन मुंजाल को सौंपा है। इस परियोजना को 2 साल में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

डीएवाई-एनआरएलएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को सेवा क्षेत्र उद्यमों में शामिल कर ‘लखपति दीदी बनाने’ के विषय पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा 4 अप्रैल को होगा मैना सुंदर धर्मशाला में सम्मान समारोह :शंभू चौरसिया

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने FSSAI द्वारा सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने किया माध्यमिक विद्यालय तिलौथू में आर्यभट अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: 12 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर बधार में फेंका,मौके पर पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

भोजपुर:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ महा धरना आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment