RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा नेता आनंद रमन ने डूब कर मरे बच्चों के मुआवजे को लेकर डीएम से की मुलाकात।

केंद्रीय विद्यालय का संचालन दो शिफ्ट में करने हेतु दिया ज्ञापन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 अगस्त।आरा अंतर्गत मझौआ हवाई अड्डे पर विगत दिनों एक घटना हुई थी जिस घटना के दौरान तीन नवजात युवा बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई थी।
मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी ( युवा मोर्चा ) के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा नेता आनंद रमन उर्फ रमन सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात किया था।मुलाकात के बाद सभी परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था।
उसी कड़ी में भाजपा नेता आनंद रमन उर्फ रमन सिंह ने आज भोजपुर जिला के जिलाधिकारी राजकुमार से मुलाकात की और उन परिवारों को मिलने वाले मुआवजे के लिए बात करते हुए उन्होंने आरा के केंद्रीय विद्यालय को दो शिफ्ट में संचालन करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा नेता ने कहा एनडीए की सरकार हमारे बिहार में डबल इंजन की सरकार है और इस सरकार में जनता से जुड़ी हर समस्या को समाधान करने का प्रयासरत रहूंगा।
पीड़ित परिवारों में पिपरपाती निवासी बासुकिनाथ पांडेय के सुपुत्र अनिकेश पांडेय मझौआ से समरेंद्र सिंह के पुत्र शुभम कुमार एवं अरविंद कुमार शुक्ल के सुपुत्र अतुल कुमार शुक्ल इस दुर्घटना में शामिल हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 30 अप्रैल 26

rktvnews

श्वेत जोकर का उदय।

rktvnews

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के बीच उच्च स्तरीय वार्ता।

rktvnews

सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के बारे में है: प्रधानमंत्री

rktvnews

श्रीमद्भागवत कथा न साधन जन्य है, न साधना जन्य,वो तो केवल गोविन्द कृपा जन्य है:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को सौंपा नियुक्ति पत्र,जिले के 23 बेटियों को मिला नया उड़ान – बेंगलुरु में जॉब ज्वाइन करने को तैयार।

rktvnews

Leave a Comment