RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

भोजपुर की धरती से राष्ट्रीय मंच तक: कौशलेश कुमार का अभूतपूर्व सफर

विख्यात पद्मश्री प्रिंटमेकर श्याम शर्मा एवं स्वतंत्र कलाकार अर्चना सिंन्हा के साथ चित्रकार कौशलेश कुमार

कला की यह यात्रा केवल शुरुआत है; भविष्य में बिहार की कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना मेरा सपना है:कौशलेश कुमार

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 जनवरी।बिहार की सांस्कृतिक और कलात्मक धरोहर में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। भोजपुर जिले के आरा निवासी और समर्पित युवा कलाकार कौशलेश कुमार को बिहार ललित कला अकादमी और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित “कला मंगल कार्यक्रम 2024-25” की प्रतिष्ठित समकालीन युवा समूह प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है। यह प्रदर्शनी 4 मार्च से 7 मार्च 2025 तक पटना के फ्रेजर रोड स्थित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिषद में आयोजित होगी।
कौशलेश कुमार के लिए यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि आरा जैसे छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में छिपे कला के अनमोल रत्नों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उनकी यह यात्रा संघर्ष, परिश्रम और कला के प्रति अदम्य प्रेम का प्रतीक है।
इस उपलब्धि के लिए कौशलेश ने बिहार सरकार, बिहार ललित कला अकादमी और निर्णायक मंडल के प्रति अपना हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण है। मेरी कला को इस महत्वपूर्ण मंच पर पहचान मिलना मेरे सपनों को साकार करने जैसा है। मैं अपनी मिट्टी, अपने शहर और बिहार की कला को देशभर में पहचान दिलाने के लिए समर्पित हूं।”
विदित हो की हाल ही में दिल्ली में आयोजित उनकी समूह प्रदर्शनी “इथाका” ने कला जगत में अपनी विशेष छाप छोड़ी। भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने कौशलेश के योगदान को भोजपुर के लिए गौरव का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्व विख्यात पद्मश्री प्रिंटमेकर श्याम शर्मा सहित देश के कई वरिष्ठ कलाकारों ने भी कौशलेश के चयन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
आरा निवासी कौशलेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आरा के कैथोलिक मिशन स्कूल और हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू विद्यालय से प्राप्त की। अपनी मिट्टी और जड़ों से जुड़े रहकर उन्होंने कला के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
“कला मंगल कार्यक्रम 2024-25” में उनका चयन बिहार और देशभर के उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणा और बिहार की सांस्कृतिक संपन्नता का परिचायक है। कौशलेश कुमार ने अपनी कला और भावनाओं के माध्यम से भोजपुर की गौरवशाली विरासत को एक नए आयाम तक पहुंचाने का कार्य किया है।
कौशलेश की इस अद्वितीय यात्रा को दिल से शुभकामनाएं देते हुए उनके इस अभूतपूर्व प्रयास के लिए भोजपुर के नागरिको ने का गर्व का अनुभव करते हुए अपना स्नेह प्रदान किया ह।

Related posts

भोजपुर:अभय विश्वास भट्ट बने नोखा विधानसभा के प्रभारी।

rktvnews

पर्यावरण सुरक्षा के लिए यूथ फॉरसेवा द्वारा गोष्ठीआयोजित!जल संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

भोजपुर:नागरिक कर्तव्य स्व के भाव का जागरण अतिआवश्यक है : उपेंद्र भाई त्यागी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाले वाढवण बंदरगाह की आधारशिला रखी।

rktvnews

बागपत में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को मिली गति, BLO घर-घर पहुँचा रहे गणना प्रपत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment