RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को ले सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरा परिसदन में की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 मई। आज आरा परिसदन में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों हेतु एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि सांसद सह पूर्व कृषि मंत्री भारत सरकार राधा मोहन सिंह उपस्थित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा की आगामी 30 मई 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन शाहाबाद के विक्रमगंज की धरती पर होने जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री जी का आगमन होने जा रहा है ।ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के वीर चौकीदार ने यह साबित कर दिखाया है कि जब तक इस देश में प्रधान सेवक के रूप में माननीय नरेंद्र मोदी जी हैं तब तक दुश्मन की औकात नहीं वह इस देश को टेढ़ी नजर से देख सके ।भारत के वीर जवानों को खुला छूट देकर वीर जवानों को दुश्मन देश के सीमा के अंदर प्रवेश करा कर पाकिस्तान के आतंक के किले को जमींदोज करने का काम किया हैं ।अब वक्त आ गया है कि जब हमारे बिहार की भूमि पर प्रधानमंत्री जी का आगमन होने जा रहा है तो हमारा दायित्व बनता है कि हम सभी लाखों- लाख की संख्या में उपस्थित होकर माननीय प्रधानमंत्री जी के हौसले को और बढ़ाने का काम करें। यह धरती बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती है यहाँ से तो जो यात्रा प्रारंभ हो वह यात्रा ऐतिहासिक होनी चहिए ।यहाँ से लाखों लाख की संख्या में लोग चलकर विक्रमगंज की धरती पर पहुंचे और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उदवंतनगर मंडल अध्यक्ष भिखारी सिंह ने किया। इस बैठक में नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, राम दिनेश यादव , जिला प्रवक्ता मनीष प्रभात, बलराम सिंह कौशल यादव, मीरा यादव, श्रीभगवान सिंह, कामाख्या सिंह,जितेन्द्र सिंह, आदित्य विजय प्रताप सिंह, संजीत सिंह,अंकित,अभिषेक, सूर्यभान,र्सिंह, अजय सिंह महेश कुशवाहा, राजेंद्र तिवारी तथा अन्य गणमान लोग उपस्थित हुए।

Related posts

पालनहार योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह में चित्तौड़गढ़ जिले के 13446 लाभार्थीयों के खातों में 1 करोड़ 98 लाख 92 हजार का लाभ हस्तांतरित किया गया,मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

rktvnews

भोजपुर : बकरी कारोबारी को कट्टा दिखाकर 90 हजार की छिनतई।

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव ने कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भागवत कथा व रामलीला में जुटे रहे सैकड़ो श्रद्धालु।

rktvnews

इंदौर:शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने बताये मतदान के फायदे।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में करियर गाइडेंस’ सेमिनार में बोली प्राचार्या आभा सिंह ,पढ़ाई के साथ अतिरिक्त स्किल जरूरी।

rktvnews

Leave a Comment