RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी भाइयों के कलाई पर राखियां।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अगस्त। भाई-बहनों के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन का त्योहार परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ खुशी-खुशी संपन्न हो गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई के कलाई पर राखी बांधी। भाई के ललाट पर टीका लगाकर और दीप दिखा कर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी तथा ईश्वर से भाई के लंबी उम्र की कामना की। कई बहनों ने मंदिरों में पूजा पाठ कर भाई को राखी बांधा और उनके लंबे उम्र के लिए मन्नत मांगी। भद्रा रहने के कारण बहनों ने दोपहर बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधा। राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर 1:30 बजे से था। पंडितों के अनुसार रविवार की रात्रि 2:21 बजे से भद्रा चढा जो सोमवार के दोपहर 1:25 बजे तक रहा। धार्मिक मान्यता है कि यदि भद्रा का साया हो तो राखी नहीं बांधना चाहिए। साथ ही कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार भद्रा को क्रूर और आसुरी प्रवृत्ति माना गया है। ऐसी भी मान्यता है कि संध्या काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार राखी का सीधा संबंध सूर्य और मंगल से है। विशेष परिस्थितियाॅ अपवाद के रूप में होती हैं। इसीलिए इस वर्ष दोपहर 1:25 के बाद राखी बांधने का मुहूर्त बना। दोपहर बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। इस अवसर पर स्निग्धा शुभम्, अश्वनी विश्वास, नेहा कुमारी, माया देवी, मीरा, नीतू, रूपम, खुशबू, अन्नू, अंशु ने भाइयों के कलाई पर राखी बांधा और मिठाई खिलाया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिया।

Related posts

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

मुहर्रम पर विशेष:” मुहर्रम हराम है “

rktvnews

बक्सर:जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक—विभागीय समन्वय पर विशेष बल।

rktvnews

युवाओं में एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मैराथन प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मुंबई:केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री ने वेलनेस विशेषज्ञों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की अगुवाई की और मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

पटना: डीजीपी ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित Trial Monitoring System Web Portal का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment