RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहटा में बनाये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया स्थल निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिये निर्देश।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)18 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को नक्शा के माध्यम से वहां शुरू कराये जानेवाले निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैश होगी। हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिये यहां आधुनिकतम व्यवस्थायें की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो ताकि लोगों को हवाई यात्रा में और सहूलियत हो। इससे विभिन्न जगहों से लोगों को विमान से आने-जाने के लिये सुविधा मिलेगी। इस एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पटना एयरपोर्ट पर पड़ने वाला भार भी कम होगा। साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।
ज्ञातव्य है कि बिहटा एयरफोर्स बेस स्टेशन पर सिविल एनक्लेव बनाने की जब योजना बनायी गयी तो राज्य सरकार ने 108 एकड़ भूमि की स्वीकृति दी और उसकी चहारदीवारी भी करायी गयी। 08 एकड़ और जमीन देने की मांग एयर अथॉरिटी ने राज्य सरकार से की थी, जिसकी भी स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। बिहटा एयरपोर्ट के लिये केंद्र सरकार ने 1,413 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारीगण तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राजभवन में मनाया रक्षाबंधन का पर्व।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, कहा- प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं को दूर कर लें, मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं हो।

rktvnews

आगामी लोकसभा 2024 के निमित्त जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्ट्रिक इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हरियाणा सरकार और National Forensic Science University (NFSU), गांधीनगर के बीच पंचकुला में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

हनुमानगढ़:हीट वेव से बचाव के लिए बच्चों ने माता-पिता के नाम लिखी पाती।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर भोपाल में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment