RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन!जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण 01 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा की गयी।
समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। बताया गया कि मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जाना है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम चम्पारण जिला के प्रभारी मंत्री, ललित कुमार यादव द्वारा झण्डोत्तोलन किया जाना है।
झण्डोत्तोलन कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 09.00 बजे पूर्वाह्न महाराजा स्टेडियम, 09.40 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 09.50 बजे पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, 10.00 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय प्रांगण, 10.10 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर के प्रांगण, 10.05 बजे पूर्वाह्न गृह रक्षा वाहिनी के कार्यालय, 10.25 बजे पूर्वाह्न पुलिस केन्द्र, बेतिया में तथा 11.15 बजे पूर्वाह्न महादलित टोला में झण्डोत्तोलन किया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निवर्हन करेंगे। दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि कल्याण पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रखंड के महादलित टोलों में झण्डोत्तोलन की तैयारी से संबंधित बैठक 08 अगस्त के पूर्व आयोजित कर वरिष्ठ व्यक्ति का चुनाव झण्डोत्तोलन हेतु करेंगे। इस कार्य में महिलाओं को प्रथम वरीयता दी जाय। साथ ही इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला सामान्य शाखा, बेतिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।
उन्होंने निर्देश दिया कि मैदान एवं सड़क की समुचित सफाई नगर आयुक्त, बेतिया द्वारा कराया जायेगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास गंदगी न हो, इसे सुनिश्चित करेंगे। मैदान में पेयजल की व्यवस्था भी नगर आयुक्त द्वारा की जायेगी। यदि स्थल/रास्ता में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे जलनिकासी की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमा एवं उसके चारों तरफ सफाई भी कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही नगर निकायों के सभी कार्यपालक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यापर्ण करायेंगे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डी अमरकेश, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनिल कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शंभु कुमार, , एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, विपिन कुमार यादव, राजकुमार सिन्हा, बेबी कुमारी, सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दूबे, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता,अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा: डीसी और एसपी ने नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों के संचालन की जानकारी को ले किया दौरा।

rktvnews

दुमका:बागनल ग्राम में स्ट्रॉबेरी की खेती की औपचारिक शुरुआत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 जून 26

rktvnews

महेंद्रगढ़:पर्यवेक्षकों ने की पीओ डायरी तथा दस्तावेजों की स्क्रुटनी।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए साथ आए।

rktvnews

रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

rktvnews

Leave a Comment