RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)17 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान (बीका), हाजीपुर के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा एवं आरक्षी अधीक्षक हर किशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चियों के स्वागत गान से शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ एक प्रस्तुति देकर खचाखच भरे बीका सभागार के दर्शकों का मन मोह लिया। वैशाली के विभिन्न सरकारी स्कूल से आए बच्चों ने नाटक, एकल गायन, नृत्य आदि से ऑडियंस को प्रभावित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन बच्चों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के लिए और भी बड़ा मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपना कॉन्फिडेंस लेवल बनाए रखें।
सभागार में दर्शक दीर्घा में स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों और जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी पूरे समय तक एक से बढ़कर एक देशभक्ति से लबरेज़ गायन, वादन, नृत्य नाटिका, नाटक, एकल प्रस्तुति आदि का आनंद उठाते रहे।
छोटी सी बच्ची आद्या ने हारमोनियम पर गायन कर और क्यूब सॉल्वर के रूप में अपनी प्रतिभा से ऑडियंस को अचंभित कर दिया।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी शालिनी शर्मा और शिक्षा विभाग के एडीपीसी डॉ उदय कुमार उज्ज्वल ने कार्यक्रम का संयोजन किया, जबकि मंच संचालन कौशर परवेज खान ने किया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी, एडीएम (आपदा) अरुण कुमार सिंह, एसडीएम, हाजीपुर रामबाबू बैठा, निदेशक बीका नीरज झा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, ओएसडी अमन और शशि सक्सेना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शशि रंजन के साथ कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

तमिलनाडु में होने वाले 21वी नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 एथेलेटिक्स प्रतियोगिता को ले बिहार एथेलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक।

rktvnews

सरकार ने गेहूं की स्टॉक स्थिति की अनिर्वाय घोषणा करने का आदेश दिया।

rktvnews

भोजपुर:शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाना हमारा दायित्व : प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

बागपत:मुख्य प्रेक्षकों ने निर्वाचन कार्यों के नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा सचिवालय का दौरा किया।

rktvnews

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 नवम्बर को!सूक्ष्म आंतरिक साधना की दिव्य पद्धति से जुड़ेंगे सैकड़ों स्त्री-पुरुष।

rktvnews

Leave a Comment