RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिजली कटौती नहीं सहेगा भोजपुर का नौजवान : नीरज कुमार

अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सड़को पर उतर तेज होगा आंदोल:शिवप्रकाश रंजन

रोजगार के लिए देश भर में हो रहे आंदोलन का अगुवाई करेगा RYA :निरंजन केशरी

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)14 अगस्त।आज RYA भोजपुर जिला कमिटी की विस्तारित बैठक भाकपा माले जिला कार्यालय आरा में आयोजित किया गया
बैठक में विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों नवजवानों ने भाग लिया,गांव गांव में नौजवानों को इंकलाबी नौजवान सभा में जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के साथ ही सभी प्रखंडों और जिला में सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में RYA के राष्ट्रीय महासचिव नीरज जी ने संबोधित करते हुए कहा की भोजपुर क्रांतिकारी धरती रही है यहां के नौजवानों ने देश के विकट परिस्थितियों में हमेशा देश को एक नई रास्ता दिखाया है और आगे भी दिखाएंगे आज देश फिर बुरे दौर से गुज़र रहा है फिर से भोजपुर के नौजवान उठ खड़े होने के लिए तैयार है
वहीं अगियांव विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा की भोजपुर सहित अगियांव के नौजवानों मजदूर किसानों ने पिछले दिनों चुनाव में लोकतंत्र,गरीब,दलित और पिछड़े विरोधी भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है इससे भाजपा का बौखलाहट साफ दिख रहा है जिसका खामियाजा भोजपुर के भोली जनता को बिजली के भारी कटौती से झेल रही है यह भोजपुर हरगिज बर्दास्त नही करेगा
आने वाले दिनों में देश के सता से तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेक जायेगा।
रोजगार के सवाल पर देश भर में चल रहे युवाओं के आंदोलन में अगली कतार में RYA हमेशा अगली कतार में खड़ा रहेगा
बैठक में ,विशाल कुमार, राजू राम,धीरेंद्र आर्यन,संजय साजन,अप्पू यादव,अखिलेश गुप्ता,अमित यादव,धर्मेंद्र कुमार राम,रंजन कुमार, पंकज कुशवाह, राजेश गुप्ता,कमेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, धनंजय कुमार सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी को सम्मानित किया जाना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और गौरव की बात : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भारत ने इंडियन ऑइल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मेडल्स का अनावरण किया।

rktvnews

डेंगू नियंत्रण में कोताही की तो खैर नहीं: डा. आर राजेश

rktvnews

जयपुर में पहले ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेले का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment