RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: पथ निर्माण विभाग सचिव की अध्यक्षता में बक्सर जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं , राष्ट्रीय उच्च मार्ग 319 A एवं 120 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/बक्सर ( बिहार) 14 अगस्त। डॉ0 संदीप कुमार आर0 पुडकलकट्टी, सचिव, पथ निर्माण विभाग, बिहार की अध्यक्षता में बक्सर जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं , राष्ट्रीय उच्च मार्ग 319 A एवं 120 के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
NH 319A हेतु बक्सर चौसा रामगढ़ मोहनिया क्षेत्रांतर्गत भू अर्जन कार्यों की समीक्षा की गई। इस परियोजना के 44 मौजा में से 31 मौजों में 3G स्वीकृत हो गया है तथा 09 अतिरिक्त मौजा का भी 3G स्वीकृत है। स्वीकृत मौजा में 1749 हितबद्ध रैयतों को भुगतान हेतु नोटिस निर्गत किया गया है। भुगतान हेतु मात्र 06 आवेदन प्राप्त है जो चौसा अंचल में जांच हेतु भेजा गया है।
इस परियोजना में (सामान्य एवं अतिरिक्त) कुल 18 मौजा का 3G, 02 मौजा का 3D एवं 01 मौजा का 3A लंबित है। जिसका शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर को दिया गया।
319A परियोजना में रैयतों के कैम्प कर आवेदन प्राप्त करते हुए जांचोपरांत शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया गया।
सचिव द्वारा विभिन्न कार्यालयों से संबंधित योजनाओं का विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय निर्देश के आलोक में लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

खनुआ नाला पर सभी तरह के बड़े छोटे अतिक्रमण एवं अवरोध को सात दिनों के अंदर हटाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए हेली सेवा का शुभारम्भ किया।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक ‘‘समिट्सः द जर्नी ऑफ उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक’’ का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर फुटबॉल संघ ने 71 वे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची की जारी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार: सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण की निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment