RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाइक चला की तिरंगा यात्रा की शुरूआत।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)14 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ों की संख्या में बाइक पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।
इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

Related posts

जम्मू कश्मीर के नौशेरा में मधेपुरा के रहने वाले सेना के हवलदार पवन कुमार के शहीद होने पर मुख्यमंत्री मर्माहत, जताई गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी भोजपुर आरा एवं संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर के सयुक्त तत्वाधान में 4अज्ञात शवो का दाह संस्कार।

rktvnews

चतरा:हंटरगंज प्रखंड में उपायुक्त ने किया योजनाओं का व्यापक निरीक्षण, पारदर्शिता और गति पर विशेष बल।

rktvnews

बक्सर:तापमान में गिरावट के मद्देनजर जिले में 16 जनवरी तक वर्ग 8 तक के सरकारी और गैरसरकारी आंगनबाड़ी सहित शैक्षणिक गतिविधियों पर डीएम ने लगाई रोक।

rktvnews

खेलो इंडिया महिला वुशू लीग के पटियाला में होने वाले उत्तरी क्षेत्रीय मुकाबले के लिए तैयारी पूरी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मार्च 26

rktvnews

Leave a Comment