
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अगस्त। मंगलवार को भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, आरा एवं राज्यकर संयुक्त आयुक्त, शाहाबाद अंचल,के संयुक्त तत्वावधान में वैट-जी.एस.टी. के बकाया करों का निराकरण कैम्प स्थानीय श्री मैना सुन्दर भवन में आयोजित हुआ। इस कैम्प में मुख्य अतिथि नरेश कुमार,संयुक्त आयुक्त ने उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए सरकार के बिहार सेटेलमेन्ट ऑफ टैक्सेशन डिस्प्यूट एक्ट, 2024 के अन्तर्गत् वैट एवं जी.एस.टी. के कई वर्ष पूर्व के बकाया राशि को एकमुस्त जमा करने पर 65 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा। इन्होंने सम्मान के साथ समाधान’ करने का आश्वासन देते हुए घोषणा किया कि कोई भी व्यापारी यदि 22 अगस्त तक विभाग में सम्पर्क करता है तो उसे इस स्कीम का लाभ अवश्य प्राप्त होगा जो बिहार सरकार द्वारा जारी स्कीम वन टाईम सेटेलमेन्ट द्वारा हो रहा है।राज्य कर उपायुक्त मो. आबिद सुबहानी ने बताया कि विगत् वित्तीय वर्ष 2012-2013 से अबतक लगभग 453 व्यापारियों के पास बकाया है जो एक बार देकर करमुक्त हो सकते हैं।चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण दास ने अतिथियों का स्वागत किया और विभागीय सहयोग के लिए व्यापारीगण आभारी हैं।
चैम्बर के महासचिव डॉ. आदित्य बिजय जैन ने जी.एस.टी. के कुछ व्यवहारिक समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा जिसमें आईटीसी ब्लॉकिंग, विक्रेता द्वारा देर से रिटर्न दाखिल करने पर आईटीसी का नुकसान, ई-वे बिल में छोटी गलतियों के लिए जुर्माना, जी.एस.टी.आर-3बी को संशोधित करने में असमर्थता, कम्पोजिशन डीलरों के लिए वार्षिक रिटर्न, उच्च ब्याज दर, यात्री/माल वाहक वाहनों पर आईटीसी, सीमेंट और दो-पहिया वाहनों पर 28 प्रतिशत की उच्च कर दर, नोटिसों की संख्या में वृद्धि,लक्ष्य आधारित जीएसटी आदि है। एक मत कर का निवाड़ा करना है व्यापारियों के लिए श्रेयस्कर हैं।
भोजपुर चैम्बर के कोषाध्यक्ष सह जी.एस.टी. हब के मो. समर ने राज्यकर विभाग के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए इस वन टाईम सेटेलमेन्ट स्कीम को विभाग एवं व्यापारियों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना हैं ।
गोष्ठी में राज्यकर विभाग की सहायक आयुक्त नूपुर सिन्हा के साथ विभाग के पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे। व्यापारियों में मुख्यतः अरविन्द आर्या, अशोक सिंघानिया, कृष्ण माधव अग्रवाल, धीरेन्द्र चन्द जैन, डॉ. हर्षित जैन, संजीव गुप्ता, हिमांशु नारायण दास, प्रिया जैन, शम्भु प्रसाद समेत अनेक लोग सम्मिलित थे।
