RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अशोक राम को मिला भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का दायित्व ।

अशोक राम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)25 मई। अशोक राम को भोजपुर जिला  कांग्रेस अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 39 जिला अध्यक्षों के नाम की सूची को अनुमोदित कर दिया है। इसमें पटना ग्रामीण के दो जिला अध्यक्ष शामिल हैं। कांग्रेस कार्यालय 24 अकबर रोड, नई दिल्ली से जेनरल सेक्रेट्री के सी वेणुगोपाल,एम पी, के हस्ताक्षर से 24 मई 2023 को जारी पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी गई है। पत्र के अनुसार अशोक राम को भोजपुर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष और डॉ मनोज कुमार पांडे को बक्सर जिला भोजपुर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। अशोक राम पुराने कांग्रेसी हैं और अगियाॅव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2010 में चुनाव लड़ चुके हैं। वे शाहपुर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र संख्या 3 से 2016 मे जिला पार्षद भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी सुशीला देवी भी 2001 में शाहपुर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र संख्या 3 से जिला पार्षद रह चुकी हैं। सामान्य क्षेत्र होते हुए भी उस क्षेत्र की जनता ने  दलित को अपना प्रतिनिधि चुना। यह अशोक राम की काबिलियत और पॉपुलरीटी के बदौलत ही संभव हो सका। अशोक राम के भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर रघुराज ओझा, राकेश त्रिपाठी, सुनील साह, संजय ठाकुर, रमेश ठाकुर, सत्य प्रकाश राय, शिव शंकर चौबे, वीरेंद्र यादव, उदयराम, मुन्ना पासवान, शिवनाथ पासवान, बुधन राम, किशन कुमार आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Related posts

गिरीडीह:अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ ने “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपादन हेतु समीक्षा बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:चार सदस्यीय दल ने मुजफ्फरपुर कार्यालय के अभिलेख प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण।

rktvnews

नारनौल:भारतीय निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने वीसी के जरिए की समीक्षा बैठक।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में आतंकवाद दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!आतंकवादी गतिविधियां राष्ट्र के विकास में बाधक:आभा सिंह

rktvnews

जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

बक्सर:योग अभ्यास से NCC कैडेटों के प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment