RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

सागर भाटिया उर्फ सागर वाली कव्वाली का नॉर्थ अमेरिका में परफॉर्म!

RKTV NEWS/एजेंसी (पीआर 24*7)13 अगस्त।सागर वाली कव्वाली के नाम से मशहूर गायक सागर भाटिया अब पेशेवर रूप से अपनी पहचान बना रहे हैं। पिछले महीने अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा के गाने खुदाया से अपने पार्श्व गायन की शुरुआत करने वाले इस गायक ने इस महीने नॉर्थ अमेरिका में होने वाले अपने अगले दौरे की तारीखों की घोषणा की है।
अमेरिका में अपने पिछले परफॉर्मेंस से मिली सफलता और जनता की मांग पर, एक बार फिर सागर छह और लाइव शो के साथ नॉर्थ अमेरिका लौट रहे हैं। इस पर अपना उत्साह साझा करते हुए, उन्होंने कहा, “मेरे लिए लाइव परफॉर्म करना हमेशा खास होता है, लेकिन इस बार यह और भी खास है क्योंकि हमने कुछ महीने पहले ही वहां अपना शो किया था और हमें जो प्यार मिला, उसने हमें इतनी जल्दी वापस लौटने पर मजबूर कर दिया है।”
इस दौरे में सागर न्यू जर्सी (8 अगस्त), शिकागो (9 अगस्त), अटलांटा (10 अगस्त), ह्यूस्टन (16 अगस्त), डलास (17 अगस्त) और टोरंटो (18 अगस्त) में परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा हाल ही में, उन्होंने मुंबई में भारी बारिश के दौरान एक लाइव शो किया था, फिर भी यह एक पूरी तरह से पैक शो था, दर्शकों का यह उत्साह साफ बताता है कि सागर का कव्वाली को नए अंदाज में पेश करने का तरीका नई पीढ़ी को काफी पसंद आ रहा है।

Related posts

रसूख का कसूर? या कुछ और??

rktvnews

बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जय मां धमार देवी फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई खेलों का हुआ आयोजन।

rktvnews

सामाजिक न्याय और समानता के लिए संकल्पित है मोदी सरकार: सी डी शर्मा

rktvnews

भोजपुर:कमलाबाई अंकीबाई घमंडीराम ट्रस्ट द्वारा किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

मोतीहारी:कनीय अभियंता क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित करें : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment