RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रानी वेलु नचियार की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने रानी वेलु नचियार को वीरता और सैन्य कुशलता का प्रतीक बताते हुए भारत के सबसे वीर योद्धाओं में से एक के रूप में उन्हें याद किया।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि रानी वेलु नचियार औपनिवेशिक दासता के विरुद्ध उठ खड़ी हुईं और उन्होंने भारतीयों के स्वशासन के अधिकार पर बल दिया। सुशासन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक गौरव आज भी राष्ट्र को प्रेरित कर रहा है।

श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनका बलिदान और दूरदर्शी नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा जो भारत की प्रगति की यात्रा में साहस और देशभक्ति के एक प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्य करेगा।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्हें भारत की सबसे साहसी महिला योद्धाओं में से एक के रूप में याद किया जाता है, जो अदम्य साहस और रणनीतिक कुशलता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने औपनिवेशिक दासता के खिलाफ आवाज उठाई और भारतीयों के स्वशासन के अधिकार पर बल दिया। सुशासन और सांस्कृतिक गौरव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी अत्यंत सराहनीय है। उनका बलिदान और दूरदर्शी नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

Related posts

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत आरा प्रखंड मुख्यालय पर माले का प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त आज “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के पांचवे दिन हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

rktvnews

हनुमानगढ़:निर्वाचन पर्यवेक्षकों से आमजन कर सकते हैं मुलाकात,पर्यवेक्षकों से मोबाइल नंबर पर किया जा सकता है सम्पर्क।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव, 2023,जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर:ई-साइकिल वितरण समारोह, बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत: मुख्यमंत्री

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने देश के कुछ भागों में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर निगरानी, रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment