RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों को दी आर्थिक सहायता।

सभापति ने अपने निजी कोष से 15 हजार रूपए की दी आर्थिक सहायता।

परिजनों से मिल सभापति के पुत्र भाजपा नेता आनंद रमण उर्फ रमन सिंह ने सौंपी सहायता राशि।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)20 मार्च। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिवंगत डॉ रमेश कुमार सिन्हा उर्फ़ कर्ण जी के परिजनों को सभापती अवधेश नारायण सिंह ने आर्थिक सहायता प्रदान की। विदित हो कि आज सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने बेटे आनंद रमण ऊर्फ रमन सिंह को भाजपा के समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे एवं भाजपा भोजपुर के लंबे समय तक जिला मीडिया प्रभारी व कार्यालय प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने वाले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाँ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी के घर भेज उनके परिवार के सदस्य को अपने निजी कोष से 15 हजार रुपए कि आर्थिक सहायता दिलवाया साथ ही अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि करण जी का योगदान पार्टी के लिए अतुलनीय था और उनकी क्षति की भरपाई संभव नहीं है।
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने 9 मार्च (रविवार) के दिन भी फेसबुक के माध्यम से अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त किए थे।
जैसा कि ज्ञात है कि करण जी का निधन 9 मार्च (रविवार) को सुबह हो गया था, उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनो से ठिक नही चल रहा था उनके निधन से भाजपा के कार्यकताओ मे शोक की लहर व्याप्त है। पार्टी सदस्यों ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है।
वही रमण सिंह ने आगे कहा कि मै बचपन से ही देखते आया हुँ करण जी हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहे है और दिन-रात पार्टी के लिए कार्य करते रहे है। उनकी मेहनत और निष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा। इन्होने भाजपा के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा कार्य किया है इस श्रृंखला को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन ने ‘नृत्य रहस्य‘ पुस्तक का किया विमोचन

rktvnews

रोङेबाजी मामले में दूसरे पक्ष ने कराई मारपीट की प्राथमिकी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला निबंधन परामर्श केंद्र का निरीक्षण एवं संचालित तीनों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

पितृपक्ष मेला 2023 में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी संग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने चम्पारण तटबंध का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment