RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज: महावीरी झंडा और चेहल्लुम 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधित जिला शान्ति समिति की बैठक।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)13 अगस्त।जिला पदाधिकारी,गोपालगंज मो०मकसूद आलम, पुलिस अधीक्षक गोपालगंज स्वर्ण प्रभात एवं उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2024 को महावीरी झंडा और चेहल्लुम 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधित जिला शान्ति समिति के सदस्यों के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक की गई।
संबंधित बैठक में स्वागत संबोधन के पश्चात जिला शांति समिति के उपस्थित सदस्यों से महावीरी अखाड़ा और चेहल्लुम 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था के लिए विगत वर्षों के अनुभवों के आधार पर आवश्यक सुझाव मांगे गए जिला पदाधिकारी द्वारा सदस्यों से अपेक्षाएं रखी गई कि जिस प्रकार विगत वर्षों में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ है उसी प्रकार इस बार भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो ,इसमें आप सभी सहयोग प्रदान करेंगे।जिस पर सभी सदस्यों द्वारा आस्वस्त किया गया और साथ ही विभिन्न सुझाव दिए गए जिसमें प्रमुख रूप से डीजे ,आर्केस्ट्रा, घातक अस्त्र-शस्त्र ,लाठी भाला के प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक प्रतिनियुक्ति ,शहर में साफ सफाई और जुलूस के दौरान प्रकाश की समुचित व्यवस्था के प्रबंध, ड्रोन कैमरे से विभिन्न स्थलों की निरंतर निगरानी कराने, जुलूस में कोई भी बाहरी और असामाजिक तत्व किसी भी समुदाय में घुसकर बवाल नहीं करें इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से विशेष सतर्कता बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया ,साथ ही तुरकहा पुल से रेलवे लाइन के तरफ से जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी का अनुरोध किया गया ।
जिस पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए पूर्व की भांति सारी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
सदस्यों द्वारा अनुरोध किया गया कि पूजा समिति के द्वारा जुलूस के लिए हाथी और घोड़े की अनुमति पर विचार किया जाए, पूजा समिति का आग्रह है कि जुलूस के दौरान हाथी और घोड़ा नेशनल हाईवे तक ही रखे जाएंगे उनका प्रवेश शहर में नहीं किया जाएगा, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। वहीं जुलूस के दौरान लंम्बी अवधि तक विद्युत कटौती से नगर वासियों की असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जुलूस के निर्धारित अवधि के पश्चात विद्युत आपूर्ति हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर समन्वय स्थापित कर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।
संबंधित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ अभिषेक कुमार चंदन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रांजल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ आनंद मोहन गुप्ता, डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कुमार मिश्रा, उपाधीक्षक उत्पाद अमृतेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार,जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार ,डीएसपी लाइन ,जिला स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि, जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्य और संबंधित पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एकता के विग्रह सरदार पटेल : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

देवघर:बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पी. जी. बरुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

आरईसी की सहायक कंपनी आरईसीपीडीसीएल ने राजस्थान से नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए एसपीवी को पावरग्रिड को सौंप दिया।

rktvnews

सी-डॉट और सीएसआईआर-एनपीएल ने क्लासिकल और क्वांटम संचार में सहयोगात्मक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बिहार: नवादा:जिला पदाधिकारी ने किया प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय अकबरपुर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment