RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में पर्यावरण-अनुकूल दिवाली उत्सव पर जोर।

नई दिल्ली/09 नवंबर।त्योहारों के मौसम में वातावरण उत्साह पूर्ण होता है और लोग त्योहारों को उल्‍लास और उत्साह के साथ मनाने के लिए उत्सुक होते हैं। आज नागरिक, बाजार संघ, संस्थान, सामाजिक और धार्मिक संगठन त्‍योहारों के स्‍वागत के लिए तैयार हैं। इस मौसम में स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0, राष्ट्रीय सेवा योजना, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज ने सस्टेनेबिलिटी पार्टनर एनजीओ, व्हाई वेस्ट वेडनेसडे फाउंडेशन के सहयोग से ‘स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली’ अभियान के अंतर्गत 2 दिवसीय शून्य अपशिष्ट महोत्सव- दीप महोत्सव, स्वच्छ उत्सव और मतदाता उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल त्योहारों के संदेश के प्रसार के लिए स्वच्छता उपाय शामिल किए गए। इनमें कपड़े की कतरन से सजावट के सामान, बेकार कार्डबोर्ड से सेल्फी फ्रेम, आइसक्रीम स्टिक से कलाकृतियां, भोजन परोसने के लिए गन्ने की खोई से बनी प्लेट एवं कटोरा और अन्‍य साजो-सामान प्रद‍र्शित किया गया। इसका उद्देश्‍य पर्यावरण की रक्षा के लिए वस्‍तुओं का पुन: उपयोग था। पर्यावरण अनुकूल स्‍टॉल लगाए गए। इस अनूठी पहल के तहत, गीले कचरे से परिसर में खाद बनाने की प्रक्रिया निधार्रित की गई। शून्य अपशिष्ट गतिविधियों की निगरानी एक प्रवर्तन दल कर रहा था।
दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में एकता गार्डन में स्वच्छ दिवाली विषय पर दीवार सौंदर्यीकरण गतिविधि का आयोजन किया गया। सोसाइटी के स्थानीय निवासियों ने अपने छोटे बच्चों को गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों को दिवाली थीम से प्रेरित सुंदर दीवार चित्रों को उकेरते हुए देखा गया। दिल्ली स्वच्छ ह‍रित दिवाली के लिए तैयार है।

Related posts

गुना में फिर से कमल खिलाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

भोजपुर :पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

फसल बीमा में ज्यादा नामांकन और SHG की महिलाओं को अधिक लोन देने के संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने ली बैंकों व राज्यों की बैठक।

rktvnews

बागपत:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मुंगेर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया शिलान्यास।

rktvnews

सहारा इंडिया परिवार के निवेशकों के लिए संघर्ष मोर्चा का गठन।

rktvnews

Leave a Comment