RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने “मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण” योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)12 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” योजना एवं “मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण” योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलो का अवलोकन करते हुए स्थानीय उत्पाद भी खरीदे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। राज्य की महिलाएं समूहों के माध्यम से बहुत बेहतर उत्पाद बना रही है। समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है एवं रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि रक्षा बंधन से पूर्व स्वयं सहायता समूह द्वारा राखियां बनाई जा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए सुविधा अनुसार मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आगामी रक्षा बंधन के लिए स्थानीय स्तर पर बनी राखियों एवं अन्य उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल, सीडीओ देहरादून झरना कामठान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

“आईएएफ का लॉजिस्टिक्स सेमिनार-लॉजिसेम 23 आयोजित”

rktvnews

बिहार चुनाव और उपचुनाव 2025: मतदान के दिन वेतन सहित अवकाश।

rktvnews

नवंबर 2024 में कोयले का कुल उत्पादन 90.62 मिलियन टन पहुंचा।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद: महिलाओं की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का बन गया है माध्यम।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार डी.आर.डी.ए निदेशक ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:पंक्तिबद्ध होकर शिक्षकों के चरण पर गुलाल रखकर विद्यार्थियों ने लिया आशीर्वचन : प्राचार्य

rktvnews

Leave a Comment