RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

देश के बहुचर्चित शायर मुनौवर राणा के निधन पर जन संस्कृति मंच, आरा ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शायर मुनौवर राणा(फोटो, सोशल मीडिया)

आरा/ भोजपुर 15 जनवरी।जन संस्कृति मंच , आरा-भोजपुर ने देश के बहुचर्चित शायर मुनौवर राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज दोपहर जसम के राज्य अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार के आवास पर एक बैठक हुई । इस बैठक में मनौवर राणा को याद करते हुए जीतेंद्र कुमार ने कहा कि मनौवर राणा एक बेहतरीन शायर थे जिन्होंने ‘माँ’ को केंद्र में रखकर एक से बढ़के एक शेर रचे। उन्होंने ममत्व को खूब सम्मान दिया । बैठक में उनके मशहूर शेर भी पढ़े गए।
‘बर्बाद कर दिया हमें परदेस ने मगर माँ सब से कह रही है कि बेटा मज़े में है’ इस शेर को पढ़ते हुए कवि सुमन कुमार सिंह ने कहा कि मनौवर राणा ने माँ को जरूर केंद्र में रखा, पर उनका दायरा बहुत बड़ा था। माँ उनकी उर्जा का स्रोत थी।
कवि सुनील चौधरी ने कहा कि मनौवर राणा की नजरों में बदलती हुई – बिगड़ती हुई वह दुनिया भी शामिल है जिससे हमारा समय व समाज बुरी तरह परेशान है। सुनील चौधरी ने उनके मशहूर शेर –
‘सो जाते हैं फ़ुटपाथ पे अख़बार बिछा कर मज़दूर कभी नींद की गोली नहीं खाते’ के हवाले से उनकी जरूरत को रेखांकित किया।
इसके अलावे सुधीर सुमन, सुरेश कांटक, सुनील श्रीवास्तव तथा बलभद्र आदि ने भी दूरभाष पर शायर राणा को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

राज्यपाल से ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्कॉट की सौजन्य भेंट।

rktvnews

पोषण माह दिवस पर हुआ कार्यक्रम!स्वास्थ्य बनकर साक्षर और सशक्त भारत का निर्माण होगा:एसीएमओ डॉ के एन सिंहा

rktvnews

उत्तराखंड : भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में 156वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने की दलसागर टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच।

rktvnews

पटना:PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान।

rktvnews

पटना:’प्रधानमंत्री साहित्यकार गौरव सम्मान’ से विभूषित हुए बिहार के ६३ हिन्दी-सेवी।

rktvnews

Leave a Comment