RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

आमजनों के सुविधा को देखते हुए अधिकारियों की उपस्थिति में अब मंलवार, गुरूवार एवं शनिवार को हो रहा है जनता दरबार का आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

समस्याओं के समाधान को लेकर आमजनों को कार्यालय के चक्कर लगाना न पड़े।

विभिन्न मामलों में उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)21 अगस्त।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर: न्यायालय जिला दंडाधिकारी द्वारा 07 अपराधकर्मी पर नोटिस निर्गत।

rktvnews

भोजपुर:औधोगिक श्रेत्र घोषणा का श्रेय लेने वाले को किसानों का श्राप भी लेना पडेगा : घनश्याम राय

rktvnews

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात- शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार: मुख्यमंत्री

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में असम पुलिस के 2551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

यूथ हॉस्टल एसोसिशन ऑफ इंडिया भोजपुर इकाई ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण।

rktvnews

Leave a Comment