RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : एक उम्मीद की कहानी : दिव्यांग कोमल लहरे का संघर्ष और नई शुरुआत।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)08 अगस्त।संघर्ष की धरती पर उगता एक नया सूरज। यह कहानी है ग्राम सेरीखेड़ी के दिव्यांग कोमल लहरे की जो जीवन की हर कठिनाई का सामना कर अपने परिवार के लिए एक बेहतर कल की उम्मीद जगा रहे हैं।
दिव्यांग कोमल लहरे एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी जीवनयापन का साधन गाँव के ही बाज़ार में आलू-प्याज बेचकर चलता था। लेकिन उनका जीवन हमेशा से इतना सरल नहीं था। कोमल 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ जन्मे थे, और उनका हर दिन जीवन की चुनौतियों से लड़ते हुए गुजरता था। उनके परिवार में उनकी पत्नी भी दिव्यांग हैं और उनके दो मासूम बच्चे, जिनकी आँखों में सपने और दिल में उम्मीदों का बसेरा है।
जीवन की इस कठिनाई में दिव्यांग कोमल का हौसला कभी नहीं टूटा। अपनी दिव्यांगता को चुनौती मानकर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन पैरों में लगे पहियों के बावजूद उनका सफर आसान नहीं था। कई बार जीवन की कठिनाइयों ने उन्हें थकाया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
इस मार्मिक संघर्ष की कहानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान आई। जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांग कोमल की यह दास्तान सुनते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों मिली इस ट्राई साइकिल ने कोमल के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। अब वे अपने व्यवसाय को और भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे।

Related posts

मोना अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक,पैरा शूटिंग में उभरता सितारा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर कार्यवाही!7 वाहनों पर कार्यवाही, 7.78 लाख जुर्माना वसूला।

rktvnews

पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को लगभग 4 हज़ार 200 करोड़ रुपये की दी सौगात।

rktvnews

सदर प्रखंड प्रमुख के बेटे अखिलेश कुमार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर,एस पी डी ट्रायल चला कर सजा दो:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर : भोजपुर एसपी ने भरत तिवारी के परिजनों से मिलकर की बातचीत।

rktvnews

Leave a Comment