RKTVNEWS /आरा (भोजपुर)14 मई।आरा सदर प्रखंड प्रमुख के 25 वर्षिय बेटे अखिलेश कुमार के निर्मम हत्या की कड़े शब्दों मे तीखी निन्दा करते हुए क्यामुद्दीन अंसारी ने मौके पर सैदपुर पहुंचे एस पी भोजपुर से बात कर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. तथा जहां हत्या हुई है इस इलाके मे लगातार हत्याएं हो रही है यह सवाल भी एस पी के सामने रखा।उन्होंने आरा मे बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त की।
जन प्रतिनिधियों पर लगातार हमले का सवाल उठाते हुए,उनकी सुरक्षा का सवाल उठाया गया.एस पी का ध्यान प्रखंड मुख्यालय मे घुंस कर समिति सदस्य की पिछले वर्ष गोली मारने की घटना की ओर आकृष्ट किया गया और उस घटना पर भी कार्यवाई की मांग की गयी।
मृतक के आश्रितों को मुआवजा शीघ्र देने के आश्वासन के साथ भोजपुर जिला एस पी के संतोषप्रद जवाब के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाया गया।
सैदपुर मे प्रखंड प्रमुख के घर पहुंच कर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, आरा सदर प्रखंड के तीनो जिला पार्षद धनंजय सिंह, हरिफन यादव, भीम यादव,प्रायह सभी समिति सदस्य व कई मुखिया, पूर्व मुखिया व कई दलो से संबंधित नेताओं ने संवेदना प्रकट की।

