RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्य प्रदेश में भी संगठन विस्तार की तैयारी में अपना दल (एस), जल्द महत्वपूर्ण पदों पर लगेगी मुहर।

RKTV NEWS/भोपाल/लखनऊ,08 अगस्त ।हाल में संपन्न हुई अपना दल (एस) की प्रांतीय मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 18वीं लोकसभा चुनाव के अनुभवों व सुझावों पर आधारित इस बैठक में जहाँ एक तरफ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आउटसोर्सिंग भर्ती में आरक्षण का मुद्दा उठाकर सियासी सरगर्मी पैदा कर दी, वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने संगठात्मक ढांचे को अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। सहकारिता भवन में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश व जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार जवाहरलाल पटेल व मध्य प्रदेश से का. महासचिव रोहित चंदेल भी शामिल हुए। पार्टी की योजना यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में भी मजबूत संगठन का निर्माण करने की है।
मध्य प्रदेश में पार्टी विस्तार की योजना पर राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम ने कहा कि, “गत लोकसभा चुनाव में पार्टी ने मिर्जापुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के साथ कुछ बेहद महत्वपूर्ण सीख भी ली है। सभी जाति-वर्गों को केंद्र में रखने के साथ-साथ पार्टी की मासिक व सालाना गतिविधियों में भी इजाफा किया गया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर गरीब, पिछड़े, वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करने वाली पार्टी के रूप में एक अलग छवि विकसित करने के लिए यह बेहद आवश्यक है कि मध्य प्रदेश संगठन पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाये। पार्टी को फ़िलहाल जमीनी स्तर पर पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी से कार्य करने की आवश्यकता है।”
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने जल्द ही संगठन के सभी पदों की घोषणा किये जाने की बात कहीं, वहीं बाँदा, लखनऊ समेत कुछ जिलों के जिलाध्यक्षों को पुनः जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने कुछ पदाधिकारियों के अधिक सरकारी होने की तरफ भी इशारा किया तथा कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी मिले वह उसे पूरे समर्पण के साथ उसका निर्वहन करे।

Related posts

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने भाजपा स्थापना दिवस को कार्यकताओं और समर्थको के साथ धूमधाम से मनाया।

rktvnews

भोजपुर:कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण पर प्रशिक्षण आयोजित!सौर उर्जा, वायु एवं जल उर्जा के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

झारखंड:स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर नए मतदाताओं के साथ कॉफी विथ डीसी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर :पूरे बिहार मे बड़हरा विधानसभा बनेगा सदस्यता अभियान में नम्बर वन:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी के विशेष एफएम चैनल ‘कुंभवाणी और ‘कुंभ मंगल ध्वनि का किया लोकार्पण।

rktvnews

लघुकथा लेखन कौशल सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं होने जा रही है शुरू।

rktvnews

Leave a Comment