RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में फाईलेरिया उन्मूलन (सर्वजन दवा सेवन ) कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त। मंगलवार को विद्या भवन सभागार में उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में फाईलेरिया उन्मूलन (सर्वजन दवा सेवन ) कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भोजपुर भोजपुर,जिला योजना पदाधिकारी ,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,निर्देशक ग्रामीण विकास अभिकरण भोजपुर, सह सहायक परियोजना अधिकारी, उपस्थित रहे।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में 10 अगस्त से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत जिले में 26 लाख 20 हजार 561 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। यह दवा फाइलेरिया से बचाव के साथ-साथ पेट से कीड़े निकालने और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक साबित होती है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा विभाग,जीविका ,आंगन बड़ी सेविका ,से भी सहयोग लिया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि संक्रमित मच्छर के काटने से किसी भी आयु वर्ग में होने वाला यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। अगर इससे बचाव न किया जाए तो शारीरिक विकलांगता भी आ सकती है। स्वास्थ्य प्रणाली के पास फाइलेरिया रोग की रोकथाम, प्रबंधन और उन्मूलन के लिए सारे समाधान उपलब्ध हैं। इन समाधानों से न केवल फाइलेरिया रोगी लाभान्वित हो रहे हैं बल्कि ऐसे लोगों को भी फायदा हो रहा है जिनके शरीर में फलेरिया परजीवी मौजूद है और जिन्हें इसके संक्रमण का जोखिम है।
इस बैठक में जिले के कई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से डीपीएम जीविका जिला परियोजना अधिकारी भोजपुर (नमामि गंगे) बिहिया संदेश और शाहपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पी.सी.आई. के डी.एम.सी. रणवीर पटेल , भी.डी.सी.वो.अजित कुमार पटेल, पिरामल से सोमनाथ ओझा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर बैठक की।

rktvnews

राज्य से प्रेरणा लेकर ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान देश में लागू – पोर्टल से बीमा क्लेम वितरण में राजस्थान देश में अव्वल – अब तक 19 हजार 900 करोड़ का फसल बीमा क्लेम वितरित।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सह रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:जनवरी के तीसरे सप्ताह में जयपुर में जुटेंगे, देश-प्रदेश के मिनरल एक्सप्लोरेशन विशेषज्ञ: टी रविकान्त

rktvnews

भोजपुर :विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

बिहार: कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment