RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली:लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संदर्भ में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की प्रेस वार्ता।

हाजीपुर/वैशाली 23 फरवरी।वैशाली जिला में लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संदर्भ में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा द्वारा समाहरणालय कक्ष में आज संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।
सर्वप्रथम मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने उनसे एक सकारात्मक एवं उत्सवी चुनावी माहौल तैयार करने में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मीडिया की भूमिका और दायित्व बढ़ जाता है ।
आधिकारिक पुष्टि के बाद ही खबरों को चलाई जाए। उन्होंने बताया कि जिले में जेंडर रेशियो और नए युवा वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए वैशाली जिला पुरस्कृत भी हुआ है ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जो शांति भंग करने की कोशिश करेगा , उस पर सख्त कार्रवाई होगी। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया कि वे भ्रामक खबरों से बचे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी,मीडिया कोषांग के वरीय अधिकारी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राखी केसरी, विशेष कार्य पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी हरेंद्र राम सहित निर्वाचन से संबंधित लगभग सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आदिम जनजाति पंदनियां पंचायत में सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग व दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना से संबंधित मामलों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

नैनीताल लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार और पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने एमबीबीजी कॉलेज में निर्वाचन संबंधी चल रही तैयारी का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

भोपाल:साहित्यकार प्रो.डॉ.प्रभुशंकर शुक्ल की किताबों का विमोचन समारोह।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने आभूषण व्यवसाई के साथ लूट की घटना में 3 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment