RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक सम्पन्न।

झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा आयोजित पिछली दो बैठकों में आजीवन सजा काट रहे कैदियों के रिहाई से संबंधित अस्वीकृत किए गए 67 मामलों की पुनः समीक्षा की गई।

आजीवन सजा काट रहे 30 कैदियों को रिहा किए जाने पर बनी सहमति।

RKTVNEWS/रांची (झारखण्ड)07 अगस्त।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन 67 कैदियों के रिहाई से संबंधित मामलों पर पुनः विचार किया गया जिन्हें झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की पिछली दो बैठकों में अस्वीकृत किए गए थे। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा के आलोक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 67 कैदियों को कारामुक्त किए जाने के मामलों पर अधिकारियों के साथ गहन-विचार विमर्श किया। समीक्षा के क्रम में न्यायालयों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक एवं प्रोबेशन पदाधिकारी के मंतव्य पर अधिकारियों के साथ बिंदुवार विचार-विमर्श के उपरान्त 30 कैदियों को रिहा किए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दी।
बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी विधि (न्याय) विभाग नलिन कुमार, प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, न्यायायिक आयुक्त, रांची दिवाकर पांडेय, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड अनुराग गुप्ता, कारा महानिरीक्षक झारखंड सुदर्शन प्रसाद मंडल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जगदीशपुर में होने वाले स्वर्णिम भारत कार्यक्रम को लेकर भाजपा भोजपुर की भव्य तैयारी।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत जनसुनवाई तथा प्रखंड/थाना दिवस पुनः प्रारंभ।

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह से पहले गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

rktvnews

देवघर: उपविकास आयुक्त ने वित्त वर्ष 2022-23 के पूर्व की लंबित विभिन्न योजनाओं की पंचायतवार की गहन समीक्षा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा शहीद के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम संस्कार में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment