RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर दड़ा विद्यालय में अग्नि सुरक्षा सत्र का आयोजन।

RKTVNEWS/एजेंसी (पीआर 24*7)07 अगस्त।अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर बारां जिले के ग्राम दड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को घर एवं बाहर अग्नि से बचने और आग लगाने पर आग बुझाने के उपाय बताते हुए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अदाणी पॉवर लिमिटेड के अग्नि सुरक्षा विभाग से श्री विकेश सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने दैनिक कार्य के दौरान व आसपास आग लगने के कारण, आग के प्रकार व आग से बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई l साथ ही साथ अग्निशमन के अंतर्गत काम में लिए जाने वाले उपकरणों पर छात्र-छात्राओं को बताया गया एवं प्रैक्टिकल कर जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। साथ ही साथ विद्यार्थियों के अभिभावक एवं अध्यापकों ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा समय-समय प्रायोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बताया कि हमारे दैनिक जीवन में कई जगहों पर विद्युत अथवा आग की वजह से दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, जिस पर स्थानीय नागरिकों को जागरूक करना अति आवश्यक है।

Related posts

डॉ. मनोज सोनी ने आज संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पुद्दुचेरी में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया; जिपमेर में लीनियर एक्सेलेरेटर और विल्लियानूर में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:नवरात्रि के सातवें दिन मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात में ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

आस्था और इंजीनियरिंग का संगम:उमिया धाम में अदाणी सीमेंट ने रचा सबसे बड़े राफ्ट फाउंडेशन का विश्व रिकॉर्ड।

rktvnews

Leave a Comment