RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट।

विभिन्न विषयों को लेकर हुई सार्थक चर्चा।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 22 अप्रैल। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने छत्तीसगढ़ विस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय में बेहतर अध्ययन-अध्यापन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही विश्वविद्यालय में देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेश से अध्ययन करने पहुंचे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा तथा अच्छी शिक्षा प्रदान करने को लेकर भी चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कुलपति महोदया को संगीत विश्वविद्यालय के बेहतर संचालन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति से की मुलाकात

कुलपति डॉ. शर्मा ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल से भी सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय के बेहतर संचालन सहित अन्य विषयों को लेकर दोनों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ग्रंथालय व कम्प्यूटर केंद्र का किया निरीक्षण

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने विवि के ग्रंथालय व कम्प्यूटर केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग प्रमुखों को कार्यालय में साफ-सफाई सहित बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। ग्रंथालय पहुंचकर उन्होंने पुस्तकों का संग्रह देखा और विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिये भविष्य में बेहतर से बेहतर पुस्तकों का संग्रहण करने की बात कही। इसके साथ ही पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को बिल्कुल भी परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा। वहीं विद्यार्थियों को, खासकर शोधार्थियों को उनके विषय से संबंधित पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हो सकें इस बात का ध्यान रखने निर्देश दिये। ग्रंथालय के साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा हेतु स्थापित कम्प्यूटर केंद्र का भी अवलोकन किया और कम्प्यूटर केंद्र के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Related posts

282 लीटर शराब विनिष्ट।

rktvnews

25 और 26 सितम्बर 2023 को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन! जिला स्तरीय युवा उत्सव हेतु आवेदन 18 से 20 सितम्बर 2023 तक प्राप्त किये जायेगें।

rktvnews

केन्द्र सरकार का बजट नौजवान,गरीब और किसान विरोधी :डॉ.अमित कुमार द्विवेदी

rktvnews

भोपाल:शहरीकरण आज की सबसे बड़ी जरूरत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:समाज के प्रेरक स्तंभ रहे है पूर्व विधायक स्व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा: राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

चतरा:झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment