
RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार )06अगस्त। सोमवार को जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के कार्यालय प्रकक्ष में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम दरभंगा का सौंदर्यकरण, मुख्य मंच तैयार करने, मैदान और , वीआईपी दर्शक दीर्घा को आकर्षक बनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
परेड की व्यवस्था के लिए प्रचारी परवर को 08 अगस्त से पूर्वाभ्यास कराने के निर्देश दिए गए, प्लाटून पूर्ववत रहेंगे, जिनमें बीएमपी-13, डीएपी (पुरुष,/महिला) गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी (पुरुष/महिला), स्काउट एण्ड गाइड के जवान तथा अग्निशमन विभाग के जवान वाहन के साथ परेड में भाग लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, जो स्वतंत्रता सेनानी आने में असमर्थ होंगे,उन्हें उनके आवास पर ही संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रगान के लिए छात्राओं की टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बनाई जाएगी, मैदान की साफ-सफाई की व्यवस्था दरभंगा नगर निगम द्वारा, पेयजल की व्यवस्था पीएचइडी द्वारा, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था जिला नजारत द्वारा की जाएगी।
ध्वजारोहण हेतु जिले के प्रभारी मंत्री महोदय से अनुरोध करने का निर्देश दिया गया ।
मुख्य मुख्य स्थलों पर ध्वजारोहण का समय निम्न है :-
नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय सराय 9:05 बजे पूर्वाह्न ,
आयुक्त कार्यालय दरभंगा 9:45 बजे पूर्वाह्न,
पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा परिक्षेत्र कार्यालय 10:00 बजे पूर्वाह्न,
समाहरणालय दरभंगा 10: 15 बजे पूर्वाह्न ,
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय 10 :25 बजे पूर्वाह्न,
उप विकास आयुक्त कार्यालय दरभंगा 10:35,
अनुमंडल अधिकारी कार्यालय सदर दरभंगा 10:45 बजे
,पुलिस लाइन दरभंगा 11:20 बजे पूर्वाह्न।
एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।
सिविल सर्जन को एंबुलेंस,आवश्यक दवा के साथ चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
मीडिया को स-समय आमंत्रित करने हेतु जिला जन संपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया गया, इसके साथ ही वाहन पार्किंग एवं यातायात की सुदृढ़ व्यवस्था करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया।
विभिन्न चौक-चौराहों पर अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई करा लेने का निर्देश नगर निगम को दिया गया। चयनित महादलित टोले में भी झंडा तोलन वहां के वयोवृद्ध व्यक्ति के द्वारा किया जाएगा ,उनकी सहायता के लिए अधिकारियों की भी प्रति नियुक्ति की जाएगी। जिले में अंगदान ,रक्तदान ,देहदान और नेत्रदान करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित किया जाए।
संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को दायित्व दिया गया है।
उक्त बैठक में कर्नल आरएस रावत,नगर पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार आर्य, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन,अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर,अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत, वरीय कोषागार पदाधिकारी शम्भू कुमार आर्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा एवं सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

