RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 30 अप्रैल।असम राइफल्स ने 29 अप्रैल, 2024 को नागालैंड के मोन जिले में पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री जब्त की। सुबह शुरू किए गए इस तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और 11 मोर्टार ट्यूब (81 मिमी), 04 ट्यूब (106 मिमी) 10 पिस्तौल, 198 हैंड हेल्ड रेडियो सेट, एक सैटेलाइट फोन, एक केनबो बाइक, एक बोलेरो वाहन तथा अन्य युद्ध सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
सीमावर्ती क्षेत्र के समीप भारी क्षमता वाले इन सैन्य ग्रेड हथियारों की बरामदगी असम राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे सीमा सीलिंग ऑपरेशन के लिए बड़ी सफलता है। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिशों में जुटे शत्रु तत्वों के नापाक मंसूबों के लिए भी बड़ा आघात है। सैन्य ग्रेड के हथियारों और लगभग 200 हैंड हेल्ड रेडियो सेटों की बरामदगी से इन हथियारों के गलत लक्ष्यों और क्षति की सीमा का संकेत मिलता है।
पकड़ा गया व्यक्ति और बरामद सामान नागालैंड पुलिस के हवाले कर दिया गया है। असम राइफल्स के चौकस जवानों ने राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर सुरक्षा स्थिति उत्पन्न करने के गैरकानूनी तत्वों के मंसूबों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:नगर परिषद नरकटियागंज का कार्यभार अब नगर आयुक्त बेतिया के जिम्मे।

rktvnews

भोजपुर: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया मौजमपुर में निर्मित फ्लोटिंग हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

23 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सर्वजन दवा सेवन अभियान: 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए खिलायी जायेगी दवा!दवा सेवन कराने के लिए 10 लाख से अधिक योग्य लाभार्थियों को किया गया लक्षित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:04 अगस्त को भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ।

rktvnews

Leave a Comment