RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 04 अगस्त।आज पुलिस अधीक्षक भोजपुर प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में इस माह की अपराध गोष्ठी और पुलिस सभा का आयोजन किया गया। पुलिस सभा के आयोजन के दौरान सभी संवर्ग के पुलिसकर्मियों की सामूहिक समस्याएं सुनी गईं तथा पूर्व की समस्याओं का निराकरण करने की समीक्षा की गई एवं नई समस्याओं के निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
अपराध गोष्ठी के दौरान जुलाई माह के प्रतिवेदित कांड तथा उनके सापेक्ष निस्तारण, गिरफ्तारी की संख्या, वारंट निष्पादन की संख्या, गंभीर किस्म के कांड की समीक्षा, बेहतर गश्ती व्यवस्था की समीक्षा, डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा, इसके अतिरिक्त अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तथा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की थाना-वार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ज्यादातर मामलों में भोजपुर पुलिस के सभी थानों का परिणाम संतोष जनक रहा। कुछ थाना क्षेत्रों में जो कुछ कमियां पाई गईं, उन्हें दूर करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। साथ ही सर्किल इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अनुपालन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। गश्ती व्यवस्था और चेकिंग के लिए जो एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर की निगरानी में चेकिंग व्यवस्था की गई थी, उसके लिए भी निर्देश दिए गए।
हालांकि उक्त का अनुपालन किया जा रहा है, लेकिन और बेहतर ढंग से स्कूल-कॉलेज, हॉस्पिटल, बैंक, ज्वेलरी शॉप्स, बड़े बाजार तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस की बेहतर उपस्थिति तथा चेकिंग के लिए निर्देश दिए गए। कुल मिलाकर जुलाई माह में भोजपुर पुलिस के सभी कार्यालयों का कार्य लगभग संतोषजनक रहा। इसके लिए कुछ थानाध्यक्षों को सुसेवांक भी दिए गए तथा एक-दो थानाध्यक्षों की लापरवाही के लिए उन्हें स्पष्टीकरण भी पूछा गया है।

Related posts

राजस्थान:जनवरी के तीसरे सप्ताह में जयपुर में जुटेंगे, देश-प्रदेश के मिनरल एक्सप्लोरेशन विशेषज्ञ: टी रविकान्त

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी शांतिग्राम के बेलवेडियर क्लब में एक्सक्लूसिव ‘द इम्पीरियल’ बिज़नेस चैम्बरे का उद्घाटन।

rktvnews

08 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

झारखण्ड टूरिज्म स्टाल पर लोगों ने ली “सिटी ऑफ़ फॉल्स” की जानकारी।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जे०एस०एल०पी०एस० की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस— पावणों के स्वागत के लिए तैयार…

rktvnews

Leave a Comment