RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

खान सचिव वी.एल. कांथा राव ने कोलकाता में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कामकाज की समीक्षा की।

कोलकाता/पश्चिम बंगाल 09 नवंबर।खान मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांथा राव ने कल कोलकाता में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के कारपोरेट कार्यालय का दौरा किया और कंपनी के कामकाज की समीक्षा की।
ताम्र भवन में स्थित एचसीएल कारपोरेट कार्यालय के अपने पहले दौरे पर आए वी.एल. कांथा राव का एचसीएल के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम शर्मा ने निदेशक (ओपी) संजय पंजियार, निदेशक(एम) संजीव कुमार सिंह, , सीवीओ उपेन्द्र कुमार पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
एक विस्तृत प्रस्तुति में वी.एल. कांथा राव को कंपनी की चल रही परियोजनाओं के साथ-साथ उसकी समग्र गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। बैठक के दौरान श्री वी.एल. कांथा राव ने एचसीएल के वरिष्ठ कार्यकारियों के साथ विस्तार से बातचीत की। भारत में एकमात्र तांबा खननकर्ता के रूप में कंपनी की विशिष्‍ट स्थिति की सराहना करते हुए उन्‍होंने सभी से तांबा अयस्क और मेटल-इन-कंसेंट्रेट के उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया।
वी.एल. कांथा राव ने कहा कि खान मंत्रालय प्रशासनिक और नीतिगत मामलों में हर संभव समर्थन, सहयोग और सहायता प्रदान करेगा।राव ने एचसीएल कर्मियों को कंपनी का उज्‍जवल भविष्य बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए भी प्रेरित किया।

Related posts

शहीद के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

छत्तीसगढ़:अमेरा में ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने की तीखी निंदा की किसान सभा ने, कहा : पेसा और वनाधिकार कानून का खुला उल्लंघन, भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार।

rktvnews

भोजपुर:एनीमिया मुक्त भारत के लिए स्कूली बच्चों हेतु कैंप लगा, जांच के साथ इसके रोक थाम के लिए योगाभ्यास।

rktvnews

आधुनिकता की दौड़ में खोता अपनापन……

rktvnews

कैबिनेट ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और इक्वाडोर के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी।

rktvnews

नेशनल एक्स सर्विसमेन कोऑर्डिनेशन कमिटी की बिहार राज्य इकाई की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment