RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम; अप्रैल-नवंबर 2023 के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 8.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

नई दिल्ली/23 दिसंबर।लगभग 4.7 प्रतिशत की वार्षिक बिजली मांग में वृद्धि के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। विशेष रूप से, देश में अप्रैल से नवंबर 2023 तक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बिजली उत्पादन में 7.71 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। अप्रैल-नवंबर 23 के दौरान कोयला आधारित बिजली उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.19 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जिसका कारण तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि, देश के उत्तरी क्षेत्र में मानसून में देरी और कोविड के बाद पूर्ण वाणिज्यिक गतिविधियों का फिर से शुरू होना रहा।
नवंबर 2023 तक घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 779.1 बिलियन यूनिट (बीयू) तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में उत्पन्न 718.83 बिलियन यूनिट (बीयू) से 8.38 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
बिजली की बढ़ती मांग के फलस्वरूप सम्मिश्रण के लिए कोयले का आयात नवंबर, 2023 तक पिछले वर्ष की इसी अवधि में 27.21 मीट्रिक टन से 44.28 प्रतिशत कम होकर 15.16 (एमटी) हो गया है। यह कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता और समग्र कोयला आयात को कम करने के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सरकार कोयला उत्पादन को और बढ़ाने के अपने प्रयासों में लगी हुई है, जिसका लक्ष्य उपलब्धता बढ़ाना और आयातित कोयले पर निर्भरता कम करना है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रह सके।

Related posts

बिहार:अमित शाह के बिहार दौरे पर PK का तंज, बोले – अभी से चुनाव तक मोदी और अमित शाह को बिहार ही दिखेगा, इन्हें बताना चाहिए कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया है।

rktvnews

बक्सर:आर्द्रभूमि जैव विविधता का जीवित संग्रहालय है : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:पंचायत सरकार भवन अधिक दूरी पर बनाने पर गंगहर पंचायत वासियों ने जताया विरोध।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने देर शाम अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से योजनाओं का किया समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:योग भारतीय मनीषा का विश्व को दिया गया अनुपम उपहार है – भारतभूषण

rktvnews

नारायण के नाम मात्र से होगा कल्याण : जीयर स्वामी

rktvnews

Leave a Comment