RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 31 जुलाई।केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान उनकी चर्चा यातायात की भीड़भाड़ कम करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बाढ़ से निपटने में सुधार और बेंगलुरु उपनगरीय रेल परियोजना के विस्तार सहित शहरी विकास के क्षेत्र से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित रही। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में यातायात की समस्याओं से निपटने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण करने का अनुरोध किया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न पहलों में सहायता की पेशकश करते हुए कर्नाटक के विकास में पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत कर्नाटक को बसें आवंटित करने का भी वादा किया, जिससे राज्य के सार्वजनिक परिवहन में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में क्रांति लाने तथा राज्य में कुशल और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं को लागू करने के महत्व पर जोर दिया।

Related posts

फरीदाबाद:युवाओं के लिए नौकरी के सवाल पर बचती है भाजपा: पं. जगजीत शर्मा

rktvnews

भोजपुर:रोटी बैंक व रेडक्रास द्वारा आम पन्ना पिलाना सराहनीय : पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं वृद्धजनों के बीच कंबल किया गया वितरित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने घाटों को किया रौशन! बेलाऊर सूर्य मंदिर और आरा कलेक्ट्रेट घाट पर हाई मास्ट लाइट का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल को उनके स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment