RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सीतामढ़ी:मतदाता सूची में युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं काअधिक से अधिक संख्या में नाम दर्ज करने के अभियान को गति देने हेतु जिलाधिकारी की आज विद्यालयों के प्राचार्य तथा निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।

सीतामढ़ी /बिहार 09 नवंबर।मतदाता सूची में युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं काअधिक से अधिक संख्या में नाम दर्ज करने के अभियान को गति देने हेतु आज स्थानीय परिचर्चा भवन में जिले के विभिन्न प्लस टू विद्यालयों के प्राचार्य तथा निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आहूत उक्त बैठक में बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं भावी मतदाता उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि *जिले के मतदाता सूची में युवा मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है साथ ही महिला मतदाताओं की संख्या भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के अभियान में आपके सहयोग से और गति आएगी।बड़ी संख्या में युवा मतदाता अपना निबंधन करा सकेंगे एवं आगामी निर्वाचन में अपने वोट का उपयोग कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों में पर्याप्त संख्या में फॉर्म सिक्स उपलब्ध कराया जा चुका है। आप सबों से अनुरोध है कि अभियान चलाते हुए उक्त कार्य को गति दें।
जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को ऑनलाइन निबंधन की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई।उन्होंने *वोटर हेल्पलाइन एप्स* एवं *नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल* के बारे में न केवल जानकारी दी बल्कि उसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने अपील किया कि विभिन्न खेल संगठन युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने में अपनी महती भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि अगला एक माह सभी भावी मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है।
बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार के द्वारा फार्म 6,7,8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब भी वरीय पदाधिकारियों के द्वारा दिया गया। सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की दिशा में उनके द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, सदर डीसीएलआर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन संपर्क अधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:रोडवेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,पहले दिन कुल 74 कार्मिकों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:धूसर जल प्रबंधन का तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का समापन।

rktvnews

रांची:ए-हेल्प के माध्यम से बदल जाएगी ग्रामीणों की जीवनशैलीः बादल

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

दरभंगा:पारा विधिक स्वयंसेवकों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के वाईस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment