
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई। रविवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें पूर्व की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन विधि विधान से किया जाएगा। इस आयोजन में केशवपुर गंगा घाट से पवित्र गंगाजल को कांवर में लेकर सैकड़ो की संख्या में युवा सिद्धनाथ मनोकामना पूर्ण मंदिर में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसकी तैयारी के लिए सभी सनातनी कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह जलाभिषेक का आयोजन 2 अगस्त को होने वाला है। सिद्धनाथ एक मनोकामना पूर्ण मंदिर के रूप में इसकी ख्याति है।
हिन्दू जागरण मंच इस आयोजन को भव्य बनाने और समाज को जोड़कर के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
