RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा द्वारा कार्यक्रम- पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा द्वारा कार्यक्रम- पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का प्रारम्भ समन्वयक डॉ.साधना रावत के स्वागत भाषण से हुआ तत्पश्चात आयोजन के औचित्य पर जानकारियों दी।प्रो प्रसुंजय सिन्हा,सी सी डी सी एवं पूर्व समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यशैली का परिचय दिया एवं सभी के प्रश्नों का समाधान भी किया।
कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा खाता संचालन से संबंधित अपनी समस्या समाधान में कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में एनएसएस के लिए सीएनए खाता खुलवाया जाय। यह खाता पीएमएफएस से लिंक रहेगा।किसी भी प्रकार के मद का संचालन सीएनए खाता से होगा।
एनएसएस का इसके अलावा एक और खाता रहेगा।इसमें आंतरिक स्त्रोत की राशि रहेगी। एनएसएस फण्ड की राशि 31 मार्च तक हर हाल में उपयोग करनी होगी।एनएसएस की इकाई के लिए सौ स्वयंसेवकों की संख्या आवश्यक है।हर वर्ष एनएसएस के प्रतिभावान स्वयंसेवकों को सम्मानित करेगा।सबको माय भारत एप पर पंजीयन कराना होगा।
कार्यक्रम में छात्र सेवा कल्याण अधिकारी डा. के के सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसके द्वारा देश के गांवों से छात्र जुड़ते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक,गिरधर उपाध्याय ने सभी के समस्याओं को सुनकर उसका समाधान किया एवं माई भारत पोर्टल पर से जुड़कर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों को कार्यान्वित करने की बात कही।दीपक मण्डल द्वारा माई भारत पोर्टल पर जुड़ने के प्रक्रिया को बताया गया । कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के आरा, बक्सर सासाराम,भभुआ, खैरादेव, जगदीशपुर,पीरो , रामगढ़ आदि स्थानों के महाविद्यालयों से प्रो. दद्दन सिंह , प्रो. वेंकटेश, डा.अर्चना, डा. अंकिता मिश्रा, डा. शशिकला, नीतू रानी, डा. संजय चौबे , डा. कुमार गौरव, डा. नवारुण घोष , डा.अन्नपूर्णा, कार्यक्रम पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व एस स्वयंसेवक अमित कुमार ने किया।अंजली कुमारी, आकाश कुमार, सतीश कुमार, संजय तिवारी, वैभव कुमार आदि की कार्यक्रम को सफल में सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 9 जून को जिनेवा में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

rktvnews

आयुष्मान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया सम्मानित!रू०142517966, धनराशि से आयुष्मान में 11516 को दिया उपचार।

rktvnews

भोजपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर के उद्वंत नगर थाने ने हीरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोपाल:डेंगू नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment