RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:मुख्यमंत्री ने लिया दूसरा संकल्प: ‘राइजिंग राजस्थान‘ समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को देंगेे हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी 9-11 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के जरिये राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर की बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा राइजिंग राजस्थान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आगामी 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे।
श्री शर्मा ने शुक्रवार को दूसरा संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय देंगे और प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रसिद्ध थेवा कला, मीनाकारी, ब्लू पॉट्ररी, बंधेज सहित विभिन्न हस्तशिल्प देश-दुनिया में विशेष पहचान रखते हैं। राज्य सरकार राज्य के हस्तशिल्प कारीगरों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने तथा हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन से राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को नई उंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में निवेशकों का समिट के प्रति रूझान ये दर्शाता है कि राजस्थान विश्व में निवेश के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में तेजी से ऊभर रहा है।

Related posts

बागपत:यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

ससमय शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं डब्ल्यूपीयू का निर्माण : जिलाधिकारी।

rktvnews

ड्रीम रियलिटी मूवीज़ के राजेश अरोड़ा ने सिद्धांत पिलानिया और मानव श्रोत्रिया के साथ किया मल्टी-फिल्म सहयोग, हिंदी और पंजाबी सिनेमा में नई दिशा देने की तैयारी।

rktvnews

दरभंगा:खरपतवार प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कैम्पस प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना और वैशाली जिले मबाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की वृद्धि होगी : मुख्यमंत्री ने किया आठ करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment