RK TV News
खबरें
Breaking News

गाजीपुर:शिवमय गंगोत्सव एवं बोल-बम सावन सम्मान समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/गाजीपुर ( उत्तर प्रदेश)28 जुलाई।शिवमय गंगोत्सव एवं बोल-बम सावन सम्मान समारोह का आयोजन मंचीय एवं आनलाईन मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संयोजन में इंजीनियर महासंघ गाजीपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव के स्वागत संरक्षण में मिशन जामवंत से हनुमान जी के प्रदेश संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संयोजन संचालन में संपन्न हुआ। जिसमें भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े रचनाकारों ने सहभागिता निभाया। मंचीय एवं आनलाईन विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बोल-बम सावन सम्मान भी भेंट किया गया। तत्पश्चात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी हुआ। जिला पत्रकार समिति हाल, सिद्धेश्वर नगर, तुलसी सागर लंका, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में उक्त आयोजन संपन्न हुआ। इंजीनियर सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने -सईया पेंशन दिला दी लड़ी के दिल से,जाके कारगिल से ना,तोहरे प्यार में हम डूब जाईब खिल के ना,विजय कुमार मधुरेश ने -सुख -शांति के लिए हम सब किसके यहां जाएं, यहां आशाराम,बापू,सूरज पाल हजारों हैं, हरिशंकर पाण्डेय ने -मत कर तूं अभिमान रे पंछी,मत कर तूं अभिमान, भगवती प्रसाद राय ने – कईसे खाईल जाई सावन में दूध- मलाई,बढ़ल महंगाई बा सखी ना, डॉ. विजय नारायण तिवारी ने – केसे हम का कही, केहू कुछ सुनत ना बा इहां- उहां, विनय पाण्डेय बहुमुखी ने – मेरी जीवन नईया आकर फंसी है मजधार प्रिये,आजा लेकर अपने हाथों में पतवार प्रिये, कामेश्वर द्विवेदी ने -कोटि नमन उस जननी को भी, जिसने सपूत जन्मा है,कोटि नमन उस धरती को भी, जहां निडर शार्दूल पला है, अनुपम कुमार पाण्डेय ने – कान्हे पे लेके कांवरिया,चलबे देवघर नगरिया ना, सुल्तानगंज से कांवर उठाईब वैद्यनाथ धाम बाबा क धाम जाईब दुअरिया ना, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने – सावन क मास बा सुहाना ना, भोले बाबा के हर भक्त चढ़ावे जात बा जलवा ना, अनिल अनिलाभ ने – नहीं लिखी किताब अच्छा है, वरना बध जाती रचनाधर्मिता,आयोजन अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा शर्मा ने -किसी भी हालत में मत झरना प्रियतम आदि अनेकों विधाओं से सराबोर रचनाओं से रचनाकारों ने गुद- गुदाया, झकझोरा, मंचीय एवं आनलाईन बोल-बम सावन सम्मान -2024 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 108 लोगों को स्वागत संरक्षक इंजीनियर महासंघ गाजीपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, प्रमुख संयोजक एवं मिशन जामवंत से हनुमान के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकुमार सिंह-, प्रदेश संयोजक एवं कार्यक्रम संचालक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के विशेष प्रयास से कवि दिनेश चन्द्र शर्मा के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि महाकाव्य रचयिता कामेश्वर द्विवेदी – पूर्व प्रधानाचार्य , आजमगढ़ के कवि अनुपम पाण्डेय एवं पूर्व बैंक के प्रबंधक उमेश चन्द्र राय ने भेंट किया। प्रमुख संरक्षक प्रोफेसर रणविजय सिंह ने किया। उक्त आयोजन में विशेष रूप से औषधि पण्डित रंगबहादुर सिंह,कुंजबिहारी राय, रामप्रवेश राय, ओम् नारायण प्रधान, संदीप कुमार, संजय कुशवाहा,श्रीवा,वृजभान सिंह, कृष्णानंद उपाध्याय, रघुवंश नारायण सिंह सहित अनेकों लोगों ने उक्त आयोजन में अपना – अपना विचार व्यक्त किया और सम्मान प्राप्त किया। धन्यवाद आभार प्रख्यात भजन गायक निरंजन शर्मा ने किया।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला पदाधिकारी- सह-अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति डॉ0 नवल किशोर चौधरी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:हरे राम चंद्रवंशी बने बड़हरा प्रखंड के ओबीसी अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष।

rktvnews

बक्सर:डीएम द्वारा किया गया पोखर का सीढ़ी घाट निर्माण एवं आहार जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

आरा के जापानी पावर सब स्टेशन में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन!आगत अतिथियों का किया गया सम्मान।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment