RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने जीटी रोड डुमरी के पास भारी/ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)21 मार्च।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने जीटी रोड डुमरी के पास भारी/ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना, ओवरलोडिंग पर रोक लगाना तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना था। इस दौरान विशेष रूप से भारी मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, ट्रेलर और डंपर की जांच की गई। जीटी रोड पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान कुल 05 ओवरलोडेड वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि ये वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल लेकर चल रहे थे, जो न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने मौके पर ही सभी आवश्यक कागजातों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की और 02 वाहन को निमियाघाट थाना में सीज किया गया तथा 03 वाहनों से करीब 78,000 हजार जुर्माना वसूला गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, जिससे न केवल आम नागरिकों की जान को खतरा होता है बल्कि सड़कों एवं पुल-पुलियों को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने वाहन चालकों एवं मालिकों से अपील की, कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें। इस अभियान में पुलिस विभाग की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे जांच कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ। संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह के वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस जांच अभियान से जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है। प्रशासन का यह प्रयास आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related posts

पटना: डीजीपी की अध्यक्षता में राजगीर में प्रस्तावित हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन को लेकर की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मन की बात के 101वें एपिसोड के लिए सुझाव मांगे।

rktvnews

भोजपुर: रेरा से बिना निबंधन के बन रहे आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंडो पर जिलाधिकारी सख्त,दिए जांच के आदेश।

rktvnews

वैशाली:आईसीडीएस योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

3 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे 5.91 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 87.36 करोड़ रूपए का सीधा हस्तांतरण!जिला कलक्टर ने की 3 जुलाई को होने वाले जिला स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment