
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला सचिव ने सभा को किया संबोधित।
एएनएम और एएचएम की जायज मांगों को राज्य सरकार तत्काल करे स्वीकार: उमेश कुमार सुमन
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 26 जुलाई। फेस अटैंडेंस एवं समान काम समान वेतन संबंधी अन्य मांगो को लेकर संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा गोप गुट द्वारा कार्य बहिष्कार के तहत आज कोइलवर पीएचसी में नूतन शर्मा की अध्यक्षता में सभा में सभी एएनएम ने अपनी मांगो के समर्थन में आवाज को बुलंद किया। सभा में एक स्वर से तत्काल रूप से सरकार से समान काम के बदले समान काम को लागू करने की मांग की गई।
सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने एएनएम को संबोधित करते हुए उनकी मांगों के पक्ष में कहा की संघर्ष मोर्चा की सभी मांगे जायज और नियमसंगत है जिसे राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अविलंब लागू कर देना चाहिए। ताकि दिन रात अपने कार्यों के माध्यम से जनमानस की सेवा करने वाली एएनएम भी आर्थिक रूप से संबल हो सके और अपने भविष्य के प्रति सुरक्षित। उन्होंने कहा की सरकार सिर्फ और सिर्फ नए नए नियम लागू कर अपनी तानाशाही रवैए को प्रदर्शित कर रही है जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा और इसके विरुद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
जिला सचिव ने इस दौरान संघर्ष मोर्चा की एएनएम और एएचएम को एकजुट हो आंदोलन को मजबूत करने का आह्वाहन किया।सभा का संचालन दीप्ति रंजन ने किया।
