
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्यों की बैठक प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्यों को फूल, माला, मेमोनटो तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पान्डे तथा उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, उपाध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, अमर नाथ राय, ठाकुर प्रसाद, पंकज तिवारी, मो रेयाज अंसारी, दीपक पांडे, लालबूची देवी, भुअर पांडे, धीरेन्द्र राम, दशरथ पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
